मानसरोवर स्थित इन्टरनेशनल स्कूल आॅफ इनफोरमेटिक्स एण्ड मैनेजमेन्ट में प्रबंधन संकाय के एनुअल फेस्ट में स्टूडेंट्स ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी।
मंच पर ऐसी कई प्रस्तुतियां हुई जिन्होंने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इनमें सोलो परफोर्मेंस भी पेश की गई तो ग्रुप परफोर्मेंस भी। इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान खींचा दो छात्रों के बीच फंसी एक छात्रा की प्रस्तुति ने।
दोनों के बीच इस छात्रा ने शानदार डांस परफोर्मेंस दी। डांस के अलावा द क्राफ्टी ऐज प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया। इस कार्यक्रम में मेवाड़ यूनिवर्सिटी की टीम विजेता व मार्डन इस्टिट्यूट आफ टैक्नोलोजी एण्ड रिसर्च, अलवर की टीम उपविजेता रही।
इसके साथ ही आब्जेक्ट पेंटिग प्रतियोगिता पिकासो का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विधार्थियों ने रंगों से अपनी कल्पना व कलात्मकता को रंगीन स्वरुप प्रदान किया। इसमें देविका शेखावत, द आईआईएस यूनिवर्सिटी, जयपुर विजेता रही व श्रीजीत मेनन, आईआईएलएम उपविजेता रही ।