राज्य सरकार की ओर से निर्धारित एम.एड प्रवेश परीक्षा 2017 एवं बी.एड-एम.एड प्रवेश परीक्षा 2017 का उत्तरदायित्व एक बार फिर से राजस्थान यूनिवर्सिटी को दिया गया है। परीक्षा समन्वयक प्रो. ए.वी.एस मदनावत ने बताया कि ये प्रवेश परीक्षाएं रविवार, 21 मई 2017 को जयपुर शहर स्थित केन्द्रों पर ही आयोजित होगी।
इस प्रवेश परीक्षा में इस बार बी.एड परीक्षा देने वाले विधार्थियों को भी पात्रता प्रदान की गई है। ऐसे परीक्षार्थी परिणाम न घोषित होने की स्थिति में शपथ पत्र द्वारा अस्थायी, स्वयं की जिम्मेदारी पर प्रवेश ले सकेंगें। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् द्वारा प्रत्येक महाविद्यालय की सीटों का निर्धारण 50 विधार्थी किया गया है। प्रवेश में लगभग 36 महाविद्यालयों को एम.एड की सीटें स्वीकृत हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 मई, 2017 है।