फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन की छुट्टियों के बाद फिर शुरू हुए आरएएस-2016 के इंटरव्यू

Wed, 16 Aug 2017 06:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
ras exam- 2016 - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस-2016 के इंटरव्यू बुधवार को वापस शुरू हो गए। आरपीएससी ने 2 अगस्त से साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू की थी और अभी तीन बोर्ड में साक्षात्कार किए जा रहे हैं। आयोग द्वारा अब 21 अगस्त से इंटरव्यू का नया चरण शुरू होगा। अब तक तीन बोर्ड में साक्षात्कार किए जा रहे हैं और 21 से प्रतिदिन 4 बोर्ड में साक्षात्कार होंगे। जिसमें रोजाना 64 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू होंगे। 
विज्ञापन


गत तीन दिनों तक छुट्टियों के बाद आज से साक्षात्कार वापस शुरू हुए। यह साक्षात्कार 18 अगस्त तक चलेंगे। जिसका समय सुबह 9:30 बजे से और दोपहर 2:30 बजे से है। इस चरण में आयोग कुल 768 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार करेगा। आयोग द्वारा इन अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.inपर अपलोड किए जा चुके हैं।

इसके अलावा अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए है कि आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर पूर्ण भरा हुआ विस्तृत आवेदन पत्र (दो प्रतियों में) मय समस्त प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियों सहित साक्षात्कार के समय लेकर उपस्थित होंगे तथा साक्षात्कार के समय अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र मय फोटो प्रति भी साथ अवश्य लाएं अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें