फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप की जीत है शोध का विषय

Sat, 04 Mar 2017 05:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
एमिटी यूनिवर्सिटी में वक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वर्तमान में मीडिया का ट्रेंड बदल रहा है। सोशल मीडिया मुख्य धारा की मीडिया को बायपास कर रहा है। सोशल मीडिया और प्रमोशन के बदौलत डोनाल्ड ट्रंप ने किस तरह चुनावों में जीत हासिल की, यह भी शोध का विषय है। यह कहना था एड फैक्टर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डॉ. समीर कपूर का। वे एमिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन मीडिया एंड कम्यूनिकेशन में बोल रहे थे।
विज्ञापन


डॉ. कपूर ने कहा कि पूरी दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही है। वाट्सएप बदलाव का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। वहीं फेसबुक भी किसी भी समाचार पत्र से कहीं बड़े प्रकाशन स्थल के रूप में सामने आया है।

कांफ्रेंस में यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एसके दुबे ने कहा कि गांवों में चौपाल पर अब भी अखबार पढ़ा जाता है, उनका विश्लेषण भी होता है। कांफ्रेंस के समापन सत्र में इंडियन न्यूज पेपर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. सोमेश शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ समय में भारत में बड़े समाचार पत्रों के राजस्व में बीस फीसदी की कमी आई है पर हालात अब बेहतर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें