राजस्थान में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव फरवरी के पहले सप्ताह में हो सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, अजमेर और अलवर लोकसभा सीट तथा मांडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव फरवरी के प्रथम सप्ताह में हो सकते है। इस संबंध में अधिसूचना 10 जनवरी से पूर्व जारी हो सकती है।
गौरतलब है कि राजस्थान में महंत चांदनाथ के निधन के कारण अलवर, प्रो.सांवरलाल जाट के निधन के कारण अजमेर लोकसभा सीट खाली हुई है। इसी तरह भीलवाड़ा जिले में मांडलगढ़ विधानसभा सीट कीर्ति कुमारी के निधन के कारण रिक्त हुई है।