अजमेर जिला पुलिस के बेड़े में अत्याधुनिक बुलेट प्रूफ वाहन और शामिल हो गया है। वाहन में कैमरे भी लगे हुए हैं, जिससे पुलिसकर्मी आपातकालीन समय में सुरक्षित रहकर बदमाशों पर फायरिंग कर सकते हैं। रविवार को जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने वाहन का जायजा लिया।
अजमेर जिला पुलिस को पुलिस मुख्यालय से बुलेट प्रूफ वाहन उपलब्ध करवाया गया है। इस वाहन पर बदमाशों की गोलियों का भी कोई असर नहीं होगा और अंदर बैठे पुलिसकर्मी बदमाशों की लोकेशन के अनुसार उन पर फायरिंग कर सकते हैं। अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने रविवार को बुलेट प्रुफ वाहन सहित अन्य वज्र वाहिनी को आकस्मिक रूप से बुलाया और उनका समय नोट किया। एसपी चौधरी ने कहा कि वाहन समय पर नहीं पहुंचे। इस संबंध में उन्हें सख्त निर्देष दिए गए हैं साथ ही भविष्य में समय पर पहुंचने की हिदायत भी दी गई है।