फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरिश्ता बनकर आए बीएसएफ के जवान और बचा ली जान

Fri, 28 Jul 2017 12:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सर्पदंश का शिकार युवक को अस्पताल ले जाते बीएसएफ के जवान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सरहद की सुरक्षा कर रहे बीएसएफ के जवानों ने सामाजिक दायित्व निभाया। इन जवानों की सूझबूझ से सरहदी गांव में रहने वाले एक युवक की जान बच गई। 
विज्ञापन


यह मामला जैसलमेर जिले में जिला मुख्यालय से करीब 250 किमी दूर स्थित भारत-पाक सीमा पर स्थित लोहार की ढाणी का है। बीती रात लोहार की ढाणी निवासी रहीब खां पुत्र जफर खां को सांप ने काट दिया। ढाणी में रहीब खां के उपचार का कोई साधन नहीं था। दरअसल ढाणी के सरहद के नजदीक होने से यहां न तो मेडिकल सुविधा थी और न ही यातायात का साधन। अपने बेटे की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए रहीब खां के पिता जफर खां ने सीमा सुरक्षा बल से मदद मांगी। 
विज्ञापन


सीमा प्रहरियों ने भी सामाजिक दायित्व निभाते हुए मदद प्रारंभ कर दी। जवानों ने सीनियर मेडिकल चिकित्सक से सलाह लेकर उपचार प्रारंभ कर दिया। आपातकाल की स्थिति में सीमा प्रहरियों के पास मौजूद सर्पदंश की दवा से रहीब खां का प्राथमिक उपचार किया। इससे रहीब को राहत मिली। इसके बाद बीएसएफ की एम्बुलेंस से ही बृहस्पतिवार की देर रात्रि में जिला मुख्यालय उपचार के लिए लाया गया। फिलहाल रहीब खां का स्वास्थ्य सामान्य है। ग्रामीणों ने सीमा प्रहरियों के इस कदम की प्रशंसा की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें