फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बीएसएफ की पहली महिला फील्ड आॅफिसर राजस्थान से

Sat, 25 Mar 2017 04:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
तनुश्री पारीक गृहमंत्री के साथ
विज्ञापन
बीएसएफ को शनिवार को पहली महिला फील्ड आॅफिसर मिली। मध्य प्रदेश के टेकनपुर एकेडमी में केन्द्रीय गृहमंत्री ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। जिसके बाद राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली तनुश्री पारीक बीएसएफ में फील्ड आॅफिसर के तौर पर सम्मलित हो गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2013 में बीएसएफ ने महिला अधिकारियों की सीधी भर्ती करने का निर्णय किया था। जिसके बाद तनुश्री पारीक ऐसी पहली महिला है जिन्होंने वर्ष 2014 में यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद बीएसएफ में सीधी एंट्री की थी। तनुश्री पिछले वर्ष प्रशिक्षण लेना प्रारंभ किया था। उनके 64 सदस्यीय बैच हाल ही में ग्रेज्यूएट हुआ है।

हालांकि वर्ष 2015 में बीएसएफ में पहली महिला अधिकारी सतवंत अटल त्रिवेदी थी। लेकिन वह सिविल सेवा की अधिकारी थी। शनिवार को टेकनपुर एकेडमी में हुए कार्यक्रम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने तनुश्री पारीक की प्रशंसा की। इस मौके पर सिंह ने कहा कि भारतीय थल सेना के बाद ऐसी फोर्स है जो कि तीनों प्रकार से आॅपरेशन संचालित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें