फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन-भाई को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, क्यों मिली ऐसी सजा...

Wed, 19 Apr 2017 06:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अपराध।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में पड़े चचेरे भाई—बहिन को ऐसी सजा मिली कि देखने और सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। मामला बांसवाड़ा के शंभुपूरा गांव का है। जहां करीब 25 दिनों से घर से गायब चचेरे भाई—बहिन को परिजन जब गुजरात से पकड़कर गांव लाए तो हैवानियत की सीमाएं पार कर दी।
विज्ञापन


भाई—बहिन को न केवल परिजनों ने जमकर पीटा अपितु दोनों को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। इस घटना का गांव के ही कई लोगों ने वीडियो बना लिया। इसके बाद जब वीडियो वायरल हुआ, तो पुलिस की आंख खुली। इसके बाद गांव पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित लड़के से बात की और लड़की के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं लड़की के परिजनों ने लड़की को कहीं छिपा दिया है।

मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना का वीडियो वायरल हुआ है। साथ ही नग्न कर दोनों का बुरी तरह पीटा गया है। पुलिस का कहना है कि घटना करीब दो दिन पूर्व की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अब लड़की की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। वहीं घटना के मीडिया में आने के बाद राज्य महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें