फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में जीजा ने साले की हत्या की, शराब पार्टी में झगड़ा होने पर गला दबाया

Sun, 02 Oct 2022 12:46 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आरोपी का साले से प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद गुस्से में उसने साले का गला दबा दिया। उसके बाद वह लाश कार में छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
जयपुर में जीजा ने साले की हत्या की - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में एक जीजा ने अपने साले की हत्या कर दी। प्रॉपर्टी विवाद में जीजा ने शराब पार्टी के दौरान हत्या की और शव कार में छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रामनगरिया थाना पुलिस को शुक्रवार शाम कार में एक युवक की लाश मिली। शनिवार दोपहर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या करना सामने आया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के जीजा को गिरफ्तार किया। 


डीसीपी ईस्ट डॉ. राजीव पचार ने बताया कि आरोपी दिनेश मीणा (44) निवासी बीलवा शिवदासपुरा को गिरफ्तार किया गया है। जीजा-साला प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे। जीजा ने साले से कारोबार के लिए एक लाख रुपए मांगे थे। शुक्रवार दोपहर को दोनों ने महल रोड पर कार में शराब पार्टी की। शराब पार्टी के दौरान साले-जीजा में रुपयों की बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में जीजा ने साले का गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी हत्या के बाद कार में लाश छोड़कर मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। जिसकी रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने का पता चला। पुलिस जांच में सामने आया कि जीजा और साले ने शराब पार्टी की थी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी जीजा ने बताया कि उसने गुस्से में साले राजू का गला दबाकर हत्या कर दी और घर चला गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें