फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू व्हेल: पड़ोसन को मारने का मिला टास्क फिर बच्चे ने उठाया ये खौफनाक कदम!

Sat, 16 Sep 2017 10:30 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हमले में घायल सीता
विज्ञापन
एक नाबालिग ने कथित तौर पर ब्लू व्हेल गेम का टास्क पूरा करने के लिए पड़ोस में रह रही अधेड़ उम्र की महिला पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के जोधपुर का है। मिली जानकारी के अनुसार, यहां प्रतापनगर थाना इलाके में एक महिला पर पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग ने हमला कर दिया। इस दौरान इस नाबालिग ने महिला की पीठ और गर्दन पर करीब आधा दर्जन वार कर किए। हमले के दौरान यह महिला चिल्लाई तो नाबालिग वहां से भाग गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला प्रथम दृष्टया ब्लू व्हेल गेम से जुड़ा हुआ है। महिला के पति रामेश्वर का कहना आरोपी लड़का ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था। लड़के को उसकी पत्नी सीता की हत्या का टास्क मिला था। लड़का भी उसके पड़ोस में रहता है। इस टास्क को पूरा करने के लिए इस लड़के ने इस महिला पर हमला किया।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में पुष्टि नहीं की। पुलिस का कहना है कि इस मामले में लड़के से पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

झील में कूद कर और दवाएं खाकर जान देने की कोशिश कर चुकी है लड़की

- फोटो : DEMO PHOTO
जोधपुर में ब्लू व्हेल गेम खेलते हुए इससे पहले एक किशोरी जान देने की दो बार कोशिश कर चुकी है। 

इस लड़की ने पहले पहाड़ी से झील में कूद कर जाने देने की कोशिश की, लेकिन उस वक्त झील के पास मौजूद गोताखोर ने इसे बचा लिया। इसके बाद इसे परिजनों को सौंप दिया। करीब 17 साल की इस लड़की ने इसके बाद एक बार फिर नींद की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की। समय रहते पता चलने पर इसे बचा लिया गया। इस लड़की ने हाथ पर ब्लू व्हेल का निशान भी बना रखा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें