फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर किसने की 'पहलवान' की दिनदहाड़े हत्या, बच्चे रहते हैं विदेश में

Thu, 21 Dec 2017 06:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बाबू पहलवान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान में सन सिटी के नाम से मशहूर जोधपुर में आज दिनदहाड़े हुई वारदात ने लोगों में सनसनी फैला दी। यहां दिन के उजाले में एक ब्लाइंड मर्डर का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


दरअसल, जोधपुर शहर के भीतरी क्षेत्र में जाट हॉस्टल के सामने वैष्णव भवन है। यहां पर 70 साल के बाबूलाल उर्फ बाबू पहलवान रहते थे, जिनकी आज घर में ही हत्या कर दी गई। बुजुर्ग होने के कारण उनके घर में कामकाज और भोजन बनाने के लिए बाई और उनकी देखभाल करने के लिए नर्स आती-जाती है। आज नर्स जब उनके घर पर पहुंची तो दो युवक अंदर से निकले और कुछ देर रुकने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बाऊजी पूजा कर रहे हैं और व्यस्त हैं।

ऐसे में वह बाहर ही रुक गई। कुछ देर बाद जैसे ही नर्स अंदर गई तो बाबू पहलवान कुर्सी पर पीछे गर्दन किए पड़े दिखे। उनके गले पर रेंतने के निशान थे और कपड़ा बंधा हुआ था। ये देखकर तुरंत उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेशवर हो सकता है हत्यारा

मामले में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
सूचना पर डीसीपी ईस्ट डॉ. अमन दीप सिंह कपूर, एसीपी सेंट्रल विक्रम सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौका मुआयना कर बताया कि जिस तरह मर्डर किया गया है, उससे साफ है कि हत्यारा पेशावर है। गला इतनी सफाई से रेंता गया है कि ब्लड भी मामूली निकला।

पुलिस ने आशंका जताई है कि गला रेंतने से पहले बाबू पहलवान का गला घोंटा गया है। अब पुलिस पूरे मामले की हत्या और रंजीशवश हत्या या कोई प्रोपर्टी विवाद के पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक बाबू पहलवान के दो पुत्र और एक पुत्री हैं जो विदेश में रहते हैं।

पुलिस की ओर से उन्हें सूचित कर दिया गया है। उनके यहां आने के बाद ही आगे की कार्यवाही शुरू हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें