फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blackmailing : इन हसीनाओं ने बिछाया खूबसूरती का जाल और फिर मांगे लाखों

Sun, 21 May 2017 05:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित युवतियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा में पैसे वाले लोगों से जान—पहचान बढ़ाकर प्यार के जाल में फंसाना और फिर उन्हें दुष्कर्म के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। ये गिरोह बिजनेसमैन और इज्जतदार लोगों को अपना टारगेट बनाता था।
विज्ञापन


सिटी एसपी अंशुमन भोमिया ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नयापुरा पुलिस थाने में नमकीन व्यापारी अशोक लाला ने दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए मांगने का मामला दर्ज कराया था। इस पर सीआई देवेश भारद्वाज ने टीम बनाकर पड़ताल की। अशोक लाला ने पुलिस को बताया कि बीती 17 मई को वह नयापुरा किसी काम से गया, जहां पूजा नाम की युवती ने फोन करके एक भोजनालय पर बुलाया। यहां पहुंचने पर युवती ने उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।

इस पर अशोक ने इनकार कर दिया तो उसकी पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी। अशोक ने घबराकर युवती को आठ हजार रुपए दे दिए और शिकायत नहीं करने को कहा। इसके कुछ दिन बाद फिरोज, शानू और चाचा नाम के लोगों ने उसे फिर फोन पर धमकाया और 50 लाख रुपए की मांग कर डाली। इसके बाद उसने पुलिस थाने में आपबीती बताई। इसके बाद जांच पड़ताल के बाद तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। इस ग्रुप में शामिल पूजा ने अन्य सहयोगी युवतियों का नाम नाजमीन और स्वाति उर्फ श्वेता शर्मा बताया। श्वेता इस गिरोह की सरगना है। इस गिरोह में तीन युवतियों और तीन युवकों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन


डीएसपी शिव भगवान गौदारा ने बताया कि स्वाति, पूजा और नाजमीन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके साथी युवकों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने तीनों युवतियों को कोर्ट में पेश किया जहां से पूजा और नाजमीन को जेल भेज दिया गया और गैंग सरगना स्वाति को 1 दिन के रिमांड पर सौंपा गया है।

युवतियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि युवतियों का अगला टारगेट एक नामी कोचिंग संस्थान का डायरेक्टर था। गिरोह फिलहाल कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर की रैकी कर रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें