फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत हिरण को लेकर कलक्टर के पास पहुंचे लोग, ये है मामला

Wed, 14 Feb 2018 06:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के बाहर मृत हिरण को लेकर धरने पर बैठे लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

काले हिरण की गोली मारकर शिकार करने की घटना सामने आई है। इसके बाद आज विश्नोई टाइगर फोर्स एवं वन्य प्रबंध संस्थान के कार्यकर्ता मृत हिरण को लेकर जोधपुर जिला कलक्ट्रेट पहुंचे और मृत हिरण के साथ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


मामला जोधपुर के बिलाड़ा रेंज से जुड़ा है। यहां विश्नोई समाज के लोगों का आरोप है कि देर रात कापड़ा के विष्णु की ढाणी के पास अज्ञात शिकारियों ने कृष्ण मृग की गोली मारकर हत्या की। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन सुबह तक वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश व्याप्त है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित टाइगर फोर्स के कार्यकर्ता मृत हिरण को लेकर जोधपुर जिला कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां मृत हिरण के साथ जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

सूचना पर तुरंत पहुंचे कलक्टर

कलक्ट्रेट के बाहर मृत हिरण को लेकर धरने पर बैठे लोग - फोटो : amar ujala
इसके बाद जिला कलक्टर मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे बिश्नोई समाज के लोगों से समझाइश की। करीब 3 घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद विश्नोई टाइगर फोर्स और प्रशासन के बीच वार्ता हुई। जिला कलक्टर डॉ. रवि सुरपुर ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

विश्नोई टाइगर फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल भवाद ने बताया कि पिछले कई दिनों से शिकार की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें