फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मुख्यालय चरित्र हनन का अड्डा - घनश्याम तिवाड़ी

Wed, 07 Jun 2017 06:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
घनश्याम तिवाड़ी - फोटो : file photo
विज्ञापन
राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने बुधवार को एक और विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय को चरित्र हनन का अड्डा तक बता दिया।
विज्ञापन


तिवाड़ी ने अपने निवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा का प्रदेश मुख्यालय चरित्र हनन का अड्डा बन चुका है। यहां स्थित भाजपा मीड़िया सेल और नेताओं के जरिए उनके खिलाफ अनर्गल प्रचार-प्रसार कर चरित्र हनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया सेल एक व्हाट्सएप ग्रुप संचालित करता है और इस पर मुख्यमंत्री, राज्य सरकार और भाजपा की रीति-नीति का प्रचार प्रसार किया जाता है। इस ग्रुप से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। तिवाड़ी का आरोप है कि इस ग्रुप पर उन्हें बदनाम करने के लिए उनके नाम से कूटचरित और फर्जी बयानों का प्रचार किया गया है।

इससे पहले तिवाड़ी ने जालूपुरा थाने में एक परिवाद भी दिया है, जिसमें भाजपा मीडिया सेल की शिकायत की है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा मीडिया सेल उनके बारे में झूठा और कूटरचित अखबारों की कटिंग के आधार पर चरित्र हनन कर रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से जयपुर के सांगानेर विधायक घनश्याम तिवाड़ी की आरपार की लड़ाई चल रही है। वे राजे पर 2000 करोड़ मूल्य के वर्तमान सीएम हाउस को हड़पने का सीधा आरोप लगा चुके है। इस मामले में उन्होंने सरकार के मंत्रियों और कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी निशाने पर लिया।

कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान और  वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अन्तर्राज्यीय जल विवाद निराकरण समिति के अध्यक्ष रोहिताश्व शर्मा ने भी उन पर निशाना साधा। रोहिताश्व ने तो उनकी सम्पत्ति पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उनका संगठन दीनदयाल वाहिनी नहीं बल्कि धनदयाल वाहिनी है। तिवाड़ी ने सैनी और युनूस खान को कानूनी नोटिस भी भेजा है। 

दूसरी तरफ प्रदेश भाजपा ने तिवाड़ी के खिलाफ भाजपा की केंद्रीय अनुशासन समिति को भी अपनी रिपोर्ट भेज दी है जिसमें उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई है। इस मामले में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का कहना है कि तिवाड़ी के खिलाफ मामला केंद्रीय अनुशासन समिति के पास विचाराधीन है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें