फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: खुले पत्र के माध्यम से भाजपा एमएलए तिवाड़ी ने सीएम पर फिर साधा निशाना

Sun, 18 Jun 2017 07:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
घनश्याम तिवाड़ी - फोटो : file photo
विज्ञापन
राजस्थान में वसुंधरा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भाजपा के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने रविवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम खुला पत्र लिखा है। तिवाड़ी ने इस पत्र के माध्यम से एक बार फिर सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 13 पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


सीएम राजे इस समय आधिकारिक सीएम हाउस बंगला नंबर आठ की बजाय 13 में रह रही है। इसके साथ ही जीएसटी बिल को पास करने के लिए पिछले दिनों बुलाए विधानसभा के सत्र में राजस्थान मंत्री वेतन संशोधन विधेयक—2017 पास किया गया है। जयपुर के सांगानेर विधायक तिवाड़ी का आरोप है कि इस विधयेक का मकसद बंगला नंबर 13 पर आजन्म कब्जा करना है। उन्होंने राजे पर सरकारी सम्पदा के दुरुपयोग का खुला आरोप लगाया है। 

तिवाड़ी ने इस पत्र में लिखा है कि इस मामले में वे पहले भी सीधे आरोप लगा चुके है, लेकिन अभी तक सीएम राजे ने चुप्पी नहीं तोड़ी। इसे देखकर लगता है कि वे जनभावनाओं से बेपरवाह है। उन्होंने अपने बचे हुए कार्यकाल का लक्ष्य अपने और अपने परिवार के लिए जीवनभर की सुविधाएं जुटाना बना लिया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि तिवाड़ी पिछले कुछ दिनों से लगातार किसी ने किसी बहाने वसुंधरा राजे और मंत्रियों पर निशान साध रहे है। इस मामले में उनके खिलाफ भाजपा की केंद्रीय अनुशासन कमेटी में कार्रवाई भी प्रस्तावित है। समिति उन्हें नोटिस भी जारी कर जबाव तलब कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें