फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: BJP नेता पूनिया की कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को दो टूक, कहा-मिस्टर रंधावा शहादत कभी सियासत नहीं होती

Mon, 13 Mar 2023 05:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा के पुलवामा हमले को लेकर दिए विवादित बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने रंधावा के बयान को कांग्रेस की फितरत बताया है।
विज्ञापन
बीजेपी नेता पूनिया ने कांग्रेस नेता रंधावा के बयान को बताया पार्टी का चरित्र - फोटो : सोशल मीडिया तथा अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के बयान पर पलटवार किया है। पूनिया ने कहा कि रंधावा ने बयान देकर देश की शहादत का अपमान किया है। माननीय प्रधानमंत्री के पद की गरिमा को अपमानित किया है, पूरे देश को अपमानित किया हैl उन्होंने कहा कि रंधावा का बयान इनकी कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के विचारों से मेल खाता है, जिस तरह वे विदेशों में जाकर देश की छवि को बदनाम करने की कोशिश करते हैंl

विज्ञापन


‘रंधावा का बयान कांग्रेस की फितरत दिखाता है’
पूनिया ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की फितरत है। इस तरीके से बार-बार शहादत का अपमान करना, देश का अपमान करना, देश के लोकतंत्र की मर्यादा का अपमान करनाl उन्होंने आगे कहा कि मिस्टर रंधावा शहादत कभी सियासत नहीं होती है। इसलिए यह नहीं भूलना चाहिए कि देश की आजादी के लिए शहीदों ने सियासत नहीं की, अपना बलिदान देकर आजादी दिलवाई थीl



पूनिया ने कहा कि देश के लोकतंत्र की कोई रक्षा करता है तो देश की सीमा के भीतर और सीमा के बाहर काम करने वाले वे तमाम सैनिक देश की रक्षा करते हैंl मुझे लगता है कि जो रंधावा का बयान है, यह कांग्रेस के उस चरित्र का चित्रण करता है, जिसमें लगातार देश के खिलाफ, सेना के खिलाफ, शहादत के खिलाफ कांग्रेस नेताओं की लगातार बयानबाजी इस बात को साबित करती हैl
विज्ञापन


कांग्रेस नेता रंधावा ने यह कहा था
केंद्र के एजेंसी के दुरुपयोग और सरकारी कंपनियों को बेचने के विरोध में सिविल लाइन फाटक में कांग्रेस धरना दे रही थी। इसी दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए विवादित बयान दिया था। रंधावा ने पुलवामा हमले पर ही सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं लोकसभा का चुनाव जीतने के लिए तो पुलवामा हमला नहीं करवाया गया? इसके साथ ही उन्होंने पुलवामा हमले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें