फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी साल में BJP ने दिया कार्यकर्ताओं को आॅफर, तबादले कराने है तो संपर्क करें

Sun, 18 Feb 2018 02:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को खुश करने में लग गई है। इसके लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एक खास आॅफर दिया है। 

विज्ञापन


शिक्षा विभाग में तबादलों में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के रिश्तेदारों को प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से तबादलों के लिए आवेदन करने का फार्म जारी किया है, जिसे भाजपा विधायकों और जिलाध्यक्षों को भेजा गया है। इसमें ये बात स्पष्ट रूप से दी गई है कि केवल बीजेपी से जुड़े कार्यकर्ता या पदाधिकारी अपने रिश्तेदारों का शिक्षा विभाग या अभियोग निराकरण समिति में किसी स्थान से तबादला करा सकते हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

फॉर्म में मांगी ये जानकारी

जारी किया गया पत्र
इस पत्र में कार्मिक का नाम, उसका पद, विषय, विभाग में प्रथम नियुक्ति की तिथि, वर्तमान में पदस्थापन, जिला वांछित, विद्यालयों के नाम, कार्यकर्ता का नाम, कार्मिक से संबध जैसी कई जानकारियां मांगी गई है। तबादले को लेकर शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी से संपर्क कर सकते हैं।
 
शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी का इस संबंध में कहना है कि अभी तबादलों पर रोक है। ऐसे में हमने केवल सभी जनप्रतिनिधियों को यह पत्र लिखा है। जनसुनवाई के दौरान तबादलों की काफी अर्जियां आती हैं। उन्होनें कहा कि जैसे ही तबादलों से बैन हटेगा वैसे ही अन्य लोगों से भी अर्जियां मांग ली जाएंगी। 
    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें