फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर के बाद अब बीकानेर पुलिस भी हाईटेक की राह पर

Sat, 17 Jun 2017 08:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
जयपुर में अभय कमांड सेंटर की शुरुआत के बाद बीकानेर पुलिस भी हाईटेक रास्ते पर है। अब जल्द ही यहां भी अपराधियों पर अंकुश लगाने के मकसद से सिस्टम को हाईटेक किया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीकानेर में पुलिस का कंट्रोल रूम रानी बाजार ओवरब्रिज के पास नवनिर्मित हाईटेक कमांड सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस कंट्रोल की सारी एक्सरसाइज सर्विलेंस प्रोजेक्ट सेटअप से लैस इस सेंटर से संचालित होंगी। एसपी सवाईसिंह गोदारा ने बताया कि इस कमांड सेंटर के जरिये क्राइम कंट्रोल और ट्रैफिक मैनेजमेंट आसान हो जाएगा। इसके लिए शहर में आने—जाने वाले मुख्य रास्तों और हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम जारी है। इन कैमरों में नाइट विजन भी होगा, जिनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित भी रखी जा सकेगी। यहां संचालित कमांड सेंटर में 24 एलईडी इंस्टाल कर दिए गए हैं। साथ ही, शहर के रास्तों पर 51 सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए हैं। बताया जा रहा है कि पूरे शहर में करीब 700 कैमरे लगाने का लक्ष्य है। शहर में फाइबर केबल डालने का काम जारी है ताकि कनेक्टिविटी सुचारू हो सके। कैमरे लगाने के लिए नए पोल भी लगाए जा रहे हैं।

एसपी गोदारा ने बताया कि अभय कमांड सेंटर से सभी कैमरों को लिंक किया गया है ताकि शहर में होने वाली वारदात पर नजर रखी जा सके। वीडियो सर्विलेंस रूम से घटनाओं की मॉनिटरिंग की जाएगी। ये सेंटर पुलिस को समय पर वारदात वाले स्थान पर पहुंचाने में भी सहायक सिद्द होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें