फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले— शराब की बोतल पर हो रही राजनीति

Wed, 12 Apr 2017 03:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कैलाश मेघवाल
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने आज की राजनीति पर तंज कसते हुए बुधवार को राजनेताओं और राजनीति पर जमकर कटाक्ष किए। मेघवाल डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में राजस्थान हाइकोर्ट मे आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


कैलाश मेघवाल ने यहां मंच से लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के राजनेताओं और वर्तमान राजनीति पर कटाक्ष भरे अंदाज में अपनी बयानबाजी की। उन्होंने कहा कि आज के परिदृश्य में राजनीतिक दलों के लिए घोषणा पत्र को लागू करने की बाध्यता होनी चाहिए। ताकि जो वादे उन्होंने किए हैं वे पूरे हो सके और जनता को उसका फायदा मिले। उन्होंने कहा कि आज शराब की बोतल और चांदी के सिक्कों पर राजनीति हो रही है। जबकि हमें लाखों लोगों के बलिदान को याद रखना चाहिए, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान कर दिया।

यही नहीं, उन्होंने मंच से यह भी कहा कि देश में आजादी के इतने साल बाद भी सामाजिक न्याय नहीं मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि लोगों के लिए समान अवसर नहीं है। वर्तमान में स्थिति यह है कि एससी—एसटी का एक वोट नहीं मिले बिना भी लोग सांसद और विधायक बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें