फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंवरी देवी हत्याकांड: आरोपी पूर्व मंत्री की याचिका पर सुनवाई से कोर्ट ने मना किया

Tue, 05 Dec 2017 08:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
भंवरी देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहुचर्चित एएनएम भंवरी देवी अपहरण व हत्या के मामले में आरोपी पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका पेश की गई है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट जस्टिस पीएस भाटी की अदालत ने याचिका पर सुनवाई से इंकार करते हुए अन्य बैंच के समक्ष सुनवाई के लिए पेश करने के निर्देश दिए है। पूर्व मंत्री मदेरणा ने ट्रायल कोर्ट अनुसूचित जाति जनजाति अदालत में तथाकथित सेक्स सीडी को प्रदर्शित करने एवं डुप्लीकेट बताते हुए हाईकोर्ट में चुनौती याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


याचिका में यह भी कहा गया कि ट्रायल कोर्ट द्वारा इस सीडी की कॉपी किसी को नहीं दी जाए। पूर्व में ट्रायल कोर्ट द्वारा याचिका को खारिज किये जाने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जस्टिस भाटी की बैंच ने आज उस याचिका को अन्य बैंच के समक्ष सुनवाई के लिए लगाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें