फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंवरी हत्याकांड: CBI ने इंद्रा और आरोपियों से आमने—सामने पूछताछ की अनुमति मांगी

Tue, 06 Jun 2017 08:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जोधपुर में इंदिरा विश्नोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहुचर्चित एएनएम भंवरी देवी अपहरण व हत्या के मामले में सीबीआई के रिमांड पर चल रही आरोपी इन्द्रा विश्नोई से पूछताछ जारी है। उधर,अनुसूचित जाति जनजाति अदालत में सीबीआई की ओर से एक प्रार्थना पेश कर आरोपी सोहनलाल व सही राम को इन्द्रा विश्नोई से आमने सामने  पूछताछ के लिए अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


सीबीआई ने सवेरे छह से आठ और शाम को चार से छह बजे आमने सामने अनुमति चाही। जिस पर इन्द्रा के अधिवक्ता हेमन्त नाहटा व फरजंद अली ने विरोध एतराज किया। प्रार्थना पत्र पर सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक एजाज अहमद ने बहस की जिसके बाद कल तक आदेश सुरक्षित रखा गया। 

इन्द्रा की ओर से एसीएमएम कोर्ट में लगाए गए मानसिक बीमारी के प्रार्थना पत्र  पर मंगलवार को सुनवाई नही हो पाई। इन्द्रा के अधिवक्ताओं ने समय चाहा है। इसके साथ ही इन्द्रा विश्नोई की ओर ओर से क्षेत्राधिकार व रिमांड के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका पेश की गई, लेकिन अवकाश कालीन जज विनीत कुमार माथुर ने सुनवाई से इनकार कर दिया। जिसके बाद जस्टिस पीके लोहरा की अदालत में आठ जून को सुनवाई होगी। 
विज्ञापन


इंद्रा की गिरफ्तारी पर मदेरणा ने चुप्पी साधी

बहुचर्चित एएनएम भंवरी देवी अपहरण व हत्या के मामले में आज अनुसूचित जाति जनजाति अदालत में नियमित सुनवाई हुई। सीबीआई के गवाह सीबीआई के तत्कालीन इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा से मंगलवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने जिरह पूरी कर ली है। सुनवाई के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियो को कोर्ट में पेश किया, लेकिन आज भी पूर्व विधायक मलखान सिंह व उनका भाई परसराम कोर्ट में पेश नही हुए। पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा को व्हीलचेयर पर पेश किया था उनसे जब इन्द्रा विश्नोई की गिरफ्तारी को लेकर कहा गया तो उन्होने बोलने से इंकार कर दिया बस इतना कहा मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें