फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने अपने नाराज समर्थकों से की मुलाकात, टिकट कटने की बताई ये वजह

Tue, 26 Dec 2017 06:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अपने निवास पर समर्थकों से मुलाकात करते भंवर जितेन्द्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान में लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही पार्टी में अंदरूनी कलह भी सामने आ गई है। 
विज्ञापन



राजस्थान में लोकसभा की अजमेर और अलवर तथा विधानसभा की मांडलगढ़ सीट पर उपचुनाव होने है। कांग्रेस ने अलवर में डॉ. करण सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाने का तय किया। उधर, यहां से यादव के अतिरिक्त पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भंवर जितेंद्र सिंह भी दोवदार थे। कांग्रेस का एक खेमा यहां से जितेंद्र सिंह के पक्ष में लॉबिंग भी कर रहा है। 

उनका टिकट कटने से नाराज ये खेमा आज अपनी भावनाएं जताने के लिए भंवर जितेन्द्र सिंह से मिला। समर्थकों ने इस दौरान अपना गुस्सा भी जाहिर किया। 
विज्ञापन

डॉ.करण सिंह के चयन पर दी ये सफाई

डेमो इमेज
दूसरी तरफ, फूलबाग में मिलने आए समर्थकों से जितेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी ने काफी सोच समझकर अलवर लोकसभा उप चुनाव के लिए डाॅ. करणसिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने सभी को इन चुनाव में एक जुटता से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. करण सिंह का नाम तय करने वक्त उनसे भी राय ली गई। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मंशा है कि वे दिल्ली में उनके साथ रहकर संगठन के लिए काम करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें