फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP पार्षद का आरोप, दलित होने के कारण अपने ही पार्टी पदाधिकारी करते हैं अपमानित

Fri, 05 Jan 2018 07:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
भाजपा के एक पार्षद ने अपनी ही पार्टी के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस भाजपा पार्षद का आरोप है कि पार्टी के पदाधिकारी दलित होने के कारण उनका अपमान करते है। 
विज्ञापन


अपनी ही पार्टी के पदाधिकारियों को कटघरे में खड़ा करने वाले यह पार्षद उदयपुर वार्ड नंबर सात के पार्षद बाबूलाल कटारा है। कटारा ने आरोप लगाया है कि दलित होने के कारण बीजेपी के पदाधिकारी उनसे भेदभाव करते हैं। हकीकत ये है कि नगर निगम के पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं की नजर में उनका कोई सम्मान नहीं है। 

कटारा ने बताया कि कल मंडल अध्यक्ष और निर्माण समिति अध्यक्ष ने उनके यहां क्षेत्र का दौरा किया, लेकिन उन्हें बुलाया तक नहीं गया। उनका कहना है कि वार्ड सात के कई लोगों ने पार्टी को शिकायत की थी कि वार्ड में कोई काम नहीं हो रहा, संगठन पदाधिकारी खुद मौके पर आकर देंखे।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा पदाधिकारी जब दौरा करने के लिए आए तो पार्षद होने के बावजूद उन्हें नहीं बुलाया गया। गौरतलब है कि पिछले महीनों में जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल भी ऐसा ही आरोप लगा चुके हैं। वहीं पूरे मामले को लेकर मंडल पदाधिकारियों ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें