फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 साल बाद बीसीसीआई ने आरसीए से हटाया प्रतिबंध, अब लौटेंगे अच्छे दिन

Mon, 11 Dec 2017 03:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
rca - फोटो : File
विज्ञापन
लगातार 4 साल तक प्रतिबंध झेल रहे राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन से बीसीसीआई द्वारा प्रतिबंध हटा लिया गया है। आज बीसीसीआई और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा दिल्ली में साधारण सभा की बैठक में  बीसीसीआई के पदाधिकारियों द्वारा यह निर्णय लिया गया। जानकारी के अनुसार अब आरसीए पर प्रतिबंध के मामले पर बीसीसीआई हाईकोर्ट को जवाब देना है जिसके बाद आरसीए से प्रतिबंध हट जाएगा। 
विज्ञापन



दरअसल वर्ष 2014 में बीसीसीआई और आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के बीच ठन गई थी। परिणामस्वरुप बीसीसीआई ने यह शर्त रखी थी कि जब तक आरसीए से ललित मोदी बाहर नहीं होते तब तक राजस्थान में क्रिकेट पर बैन रहेगा। 

 
विज्ञापन

राजस्थान क्रिकेट को मिली दो दो खुशियां

डेमो इमेज
4 साल से प्रतिबंध का दंश झेल रही राजस्थान की क्रिकेट को साल के खत्म होते होते दो दो ​खुशियां मिल गई। पहली तो राजस्थान में अगले साल आईपीएल फिर से शुरु हो सकता है क्योंकि राजस्थान रॉयल्स पर से भी प्रतिबंध हट चुका है। वहीं आरसीए पर से प्रतिबंध हट जाने के बाद अब बीसीसीआई द्वारा आयोजित कराए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों को भी हरी झंडी मिल सकती है। 


वहीं आरसीए से प्रतिबंध हटने के बाद अगले साल घरेलू क्रिकेट सीजन शुरू होने के बाद राजस्थान के क्रिकेटर्स आरसीए के लोगो वाली जर्सी पहनकर अपनी टीम का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें