फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस आप मोबाइल निकालिए, सेल्फी खिंचवाने खुद आएगा यह पक्षी

Mon, 10 Apr 2017 12:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
एमू के साथ सेल्फी लेता एक पर्यटक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जैसलमेर से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित आकल वुड फॉसिल पार्क में आॅस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पक्षी एमू स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आकल वुड फॉसिल पार्क में एमू के होने से लोगों में इसके प्रति क्रेज बढ़ गया है। लोग आकल वुड फॉसिल पार्क के साथ एमू के साथ समय भी बिता रहे है।
विज्ञापन


आमतौर लोग छोटे पक्षियों में चिड़िया, तोता, कबूतर व थोड़े बड़े में गोडावण के प्रति आकर्षित है। लेकिन इस विशालकाय पक्षी के इस क्षेत्र में मिलने के कारण लोगों में इसे देखने का जबरदस्त क्रेज है। आॅस्ट्रेलिया का विशालकाय पक्षी एमू शतुरमुर्ग के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा पक्षी है। इसकी ऊंचाई लगभग 2 मीटर होती है जिससे यह आम लोगों के साथ घुलमिल भी जाता है। एमू पक्षी विशालकाय होने के साथ ही एक अजीब आवाज भी निकालता है।

लोगों में सेल्फी लेने की दीवानगी को देख देखकर अब यह आॅस्ट्रेलियन पक्षी भी सेल्फी का शौकीन हो गया है। वुड फॉसिल पार्क में घुमने आने वालों के साथ यह पक्षी स्वत: ही आकर खड़ा हो जाता है जिसका मतलब सेल्फी लेना होता है। उसके बाद लोग इसकी गर्दन पर हाथ रखने के साथ ही बड़े शौक के साथ सेल्फी लेते हैं।
विज्ञापन


अपने साथ सेल्फी लेने वाले के साथ सेल्फी लेने के बाद एमू एक अजीब आवाज निकालता है। जिससे पास में खड़ा व्यक्ति एकबारगी डर भी जाता है। लेकिन यह पक्षी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता है। जिससे लोग इसके साथ खड़े होकर सेल्फी खिंचवाते है।

डीएनपी के अधिकारी बताते है की एमू आॅस्ट्रेलिया का पक्षी है। लोग अंडे बेचने के लालच में इन्हें यहां ले आए होंगे। लेकिन उसके बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया है। हालांकि यह वन्यजीव में नहीं आता है लेकिन पार्क के कर्मचारियों ने अपने पास रख लिया है। अब यह उनसे घुलमिल भी गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें