फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से घर जाते युवक को जबरन पिलाया पेट्रोल, जिंदा जलाने का प्रयास

Thu, 08 Feb 2018 02:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
युवक को पेट्रोल उड़ेलकर जिंदा जलाने का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले युवक को जबरन पेट्रोल पिलाया। चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने युवक को बचाया।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के जोधपुर जिले के फलौदी कस्बे से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, फलौदी के मालियों का बास निवासी किशोर माली और कुछ लोगों में लेनदेन को लेकर विवाद था। इसके चलते अज्ञात लोगों ने फलौदी कस्बे के गुचियों की बगीची के पास पहले किशोर को जबरन पेट्रोल पिलाया। इसके बाद उस पर पेट्रोल उड़ेलकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। युवक किशोर के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इस पर आरोपी किशोर को छोड़कर मौके से फरार हो गए।

इसके बाद लोगों ने किशोर को फलौदी के राजकीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। किशोर की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जोधपुर रेफर कर दिया। जहां जोधपुर में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश शुरू

अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार किशोर बाजार से अपने घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान कस्बे के गुचियों की बगीची के पास 4-5 युवकों ने पहले तो उसे जबरन पेट्रोल पिलाया और उसके बाद उसके शरीर पर पेट्रोल छिड़क दिया और उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया।

जान बचाने के लिए वह जोर से चिल्लाया। इस पर आसपास के लोग आ गए। ये देख आरोपी युवक उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें