फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर आए आसाराम ने बताया पाकिस्तान से अपना एक खास रिश्ता

Thu, 15 Feb 2018 07:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
asaram case
विज्ञापन
नाबालिग से दुराचार के आरोप में फंसे आसाराम पेशी पर आने के दौरान नए-नए बयान देकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। आसाराम ने बृहस्पतिवार को वेलेंटाइन डे पर दिए बयान के बाद आज फिर से कोर्ट के बाहर मीडियाकर्मियों को एक बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन



आज कोर्ट के अन्दर जाते वक्त आसाराम ने कहा कि मेरे तो कई पाकिस्तानी साधक भी हैं, क्योंकि मेरे पास ज्ञान का खजाना है। जब मीडिया ने कहा कि कौन सा खजाना है, तो कहा कि स्वस्थ जीवन, खुशी जीवन जो पाकिस्तान भी चाहता है और भारत भी चाहता है। इससे बड़ा और क्या खजाना होगा यह तो जीवन की सबसे बड़ी कुंजी है।

आज कोर्ट में पीड़िता की मां से संबंधित बयानों पर बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने अंतिम बहस की, जो कल भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

चढ़ गया मारवाड़ी रंग

asaram case
समयाभाव के चलते आज भी अंतिम बहस अधूरी रही है अब आगे की सुनवाई कल होगी। आज भी पेशी के दौरान उनके कई समर्थक जेल से लेकर अदालत परिसर तक देखे गए।

अपने ही आश्रम की नाबालिग के साथ यौन दुराचार के आरोप में फंसे आसाराम के मामले का फैसला कब होगा यह तो कोई नही कह सकता है, लेकिन महज साढ़े चार साल में आसाराम ठीक ठाक राजस्थानी भाषा जरूर सीख गए हैं, आज कोर्ट में आते वक्त उन्होंने मारवाडी में कुछ शब्दों का उच्चारण करते हुए कहा कि जैसा देश वैसा भेष आवश्यक हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें