जोधपुर में पेशी पर लाए गए आसाराम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यौन उत्पीड़न के आरोपित आसाराम ने बृहस्पतिवार को फिर मीडिया के सामने बोले और प्रधानमंत्री को बधाई दी।
दरअसल, कोर्ट में पेशी के बाद आसाराम ने कोर्ट से बाहर निकलते समय मीडिया के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की प्रशंसा की। आसाराम बोले कि देश में सफलतम तीन साल तक सरकार चलाने के लिए नरेन्द्र मोदी और अमित शाह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि जो जनता की सेवा करता है उसे सफलता और दुआएं मिलती हैं। वहीं, इससे पहले कोर्ट में सुनवाई के दौरान चक्कर आने लगे तो कोर्ट ने सुनवाई को मुलतवी कर दिया।
अनुसूचित जाति जनजाति अदालत में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के गवाह विरेन्द्रपाल उर्फ विक्रांत से जिरह पूरी नही हो पाई। जब कोर्ट से बाहर आसाराम को लाया गया तो आसाराम को फिर चक्कर आ गए। जोधपुर में बढ़ती गर्मी के चलते अब आसाराम का स्वास्थ्य भी जवाब दे रहा है। उधर, सुनवाई के दौरान आज भी आसाराम समर्थकों से पुलिस परेशान नजर आ रही थी। अब मामले में अगली सुनवाई 27 जून को होगी।