फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इस सवाल पर हो गई आसाराम की बोलती बंद...

Wed, 13 Sep 2017 02:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
देश में अपने आप को कथित धर्म गुरू कहने वाले बाबा इन दिनों कई कड़वे सवालों का सामना कर रहे हैं। लेकिन उनके पास इन सवालों का जवाब नहीं है।
विज्ञापन



नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में फंसे आसाराम के सामने भी एक एेसा ही सवाल खड़ा हो गया। आसाराम को जोधपुर की अदालत में पेशी के लिए लाया गया था। यहां मौजूद पत्रकारों ने उनसे उनका नाम फर्जी बाबाओं की लिस्ट में आने पर सवाल किया, तो वे चौंक गए।

यहीं नहीं कई बार प्रश्न करने के बाद भी उन्होंने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और मुंह पर अंगुली रखकर चलते बने। गौरतलब है कि हाल ही में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद फर्जी बाबाओं की एक लिस्ट जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भड़के आसाराम के वकील

फाइल फोटो।
साधु-संतों की इस शीर्ष संस्था की ओर से जारी लिस्ट में आसराम के साथ उनके बेटे का नाम भी शामिल है। कथित धर्म गुरू आसाराम बीते चार वर्षों से जोधपुर की जेल में है। उन पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप है।

हालांकि आसराम ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया हो, लेकिन उनके वकील इस बात पर काफी नाराज दिखे। आसाराम के वकील ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की लिस्ट पर नाराजगी जताते हुए काफी अपशब्द भी बोले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें