फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता का दावा: राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार होने पर कांग्रेस में बड़ा 'धमाका' होगा

Tue, 22 Jun 2021 11:23 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, जयपुर।

सार

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अपनों का विरोध झेल रही कांग्रेस को अब प्रदेश में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बड़ा झटका लग सकता है।
विज्ञापन
भाजपा नेता अरुण सिंह। - फोटो : Twitter : @ArunSinghbjp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अपनों का विरोध झेल रही कांग्रेस को अब प्रदेश में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बड़ा झटका लग सकता है। खास बात यह है कि ये दावा भाजपा के नेता और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने किया है। बता दें कि अरुण सिंह राजस्थान के प्रदेश प्रभारी भी हैं।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि जिस दिन राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा उस दिन कांग्रेस में बड़ा 'धमाका' होगा।

राजस्थान प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने यहां आए सिंह ने दावा किया कि जिस दिन राजस्थान में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, उस दिन कांग्रेस में बड़ा धमाका होगा और पार्टी दो-फाड़ हो जाएगी।
विज्ञापन


सिंह ने आरोप लगाया कि महामारी के दूसरे कालखंड के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने घर से आज तक बाहर ही नहीं निकले। उनको राज्य के विकास की, युवाओं के रोजगार की व किसानों के सम्पूर्ण कर्जमाफी की कोई चिंता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें