फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटा जवान लेह में हुआ शहीद

Mon, 04 Sep 2017 02:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शहीद रामसिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलवर जिले के बानसूर क्षेत्र के ज्ञानपुरा गांव निवासी जांबाज रामसिंह चौधरी जम्मू-कश्मीर की कारगिल और लेह सेक्टर में शहीद हो गए हैं जिनका पार्थिव शरीर आज दोपहर तक उनके पैतृक गांव ज्ञानपुरा पहुंचेगा। यहां उनका राजकीय सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार लेह सेक्टर में ड्यूटी के दौरान शनिवार दोपहर हवलदार रामसिंह शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


शहीद रामसिंह 22 जाट रेजिमेंट में हवलदार के पद पर तैनात थे। उनके शहीद होने की सूचना से गांव में माहौल गमहीन बना हुआ है। पत्नी और बच्चों के साथ परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य पथराई नम आंखों से शहीद के शव का इंतजार कर रहे हैं।

शहीद रामसिंह के परिवार में तीन भाई है जिनमे रामसिंह सबसे बड़े थे और दोनों छोटे भाई खेती का काम करते हैं। जबकि उनके एक बेटा और बेटी है। शहीद रामसिंह की 15 वर्षीय बेटी मनीषा 10 कक्षा में पढ़ती है और 12 वर्षीय बेटा अजय  सातवीं क्लास में पढ़ता है।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

फायरिंग के दौरान पैर फिसलने से हुई मौत

शहीद रामसिंह का पार्थिव शरीर ले जाते सेना के जवान - फोटो : amar ujala
शहीद रामसिंह जुलाई महीने में छट्टियों पर घर आए थे और 11 अगस्त को एक माह की छुट्टी काट कर वापस जम्मू ड्यूटी पर गए थे। रामसिंह 2001 में सेना में भर्ती हुए थे। शहीद रामसिंह के भाई शीशराम ओर विक्रम ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे के करीब जम्मू कश्मीर के लेह सेक्टर में हुई फायरिंग के दौरान रामसिंह का पैर फिसल गया था तभी उसे गंभीर अवस्था मे अस्पताल भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दोपहर को उनकी मौत हो गई।

आर्मी हैडक्वार्टर से फोन पर उन्हें शहीद होने की सूचना मिली थी तभी से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें