फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत कार्यों में जुटी है सेना, अभी भी जगह-जगह फंसे हैं लोग

Thu, 27 Jul 2017 07:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सेना जुटी बचाव में
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर रेस्कयू आॅपरेशन चल रहा है। गुजरात व राजस्थान के कई क्षेत्रों में आफत बनकर बरस रही बारिश ने हजारों लोगों का जनजीवन प्रभावित किया है।
विज्ञापन




 जहां गुजरात के बनासकांठा व अन्य जिलों में बाढ़ जानलेवा साबित हुई है। वहीं राजस्थान के पाली, सिरोही, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा में बारिश कई जिंदगियों को लील चुकी है। सेना के साथ एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में दिन-रात लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य कर रही है।


जानकारी के अनुसार बीते दो दिनों में सेना हेलीकॉप्टर की मदद से सैंकड़ों लोगों का रेस्क्यू कर चुकी हैं। वहीं जिन क्षेत्रों में अभी भी पानी भरा है वहां खाने के पैकेट भी सेना हैलीकॉप्टर की सहायता से गिरा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

रेस्क्यू जारी है।
राजस्थान के पांच जिलों में भारी बारिश ने मचाई तबाही के बाद अब राहत कार्यों का जायजा लेने सरकार के मंत्री भी पहुंचने लगे है। बर्बादी का आलम यह है कि सैंकड़ों गांवों में जनजीवन पूर्ण रुप से तबाह हो गया है।


वहीं गुजरात में बाढ़ को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 500 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया है। अब राजस्थान के लिए भी राहत पैकेज की मांग उठने लगी है। विपक्षी नेताओं का कहना है बाढ़ प्रभावित राजस्थान के जिलों के लिए राहत पैकेज की आवश्यकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें