फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड ने किया विदेशी को घायल, एम्बुलेंस ने ले ली जान

Tue, 21 Nov 2017 02:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जुआन पाब्लो लैम्पे
विज्ञापन
दो सांडों की लड़ाई के बीच फंसे विदेशी नागरिक की दो दिन पूर्व मौत के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सांड ने इस नागरिक को केवल घायल किया था, लेकिन मौत का कारण तो एम्बुलेंस रही, जिसके जरिए उसे अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन


सड़कों पर घूमते आवारा जानवर अक्सर राहगीरों की  मौत का कारण बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ दो दिन पूर्व जयपुर में हुआ था। जब अर्जेंटीना के एक नागरिक जुआन पेब्ले लैम्पे जयपुर भ्रमण के दौरान दो सांडों की लड़ाई में फंस गए थे और एक सांड ने उन पर हमला कर दिया था।

जानकारी के अनुसार लैम्पे की मौत का मुख्य कारण उन्हें समय पर आॅक्सीजन नहीं मिलना रहा। दरअसल जब घायल लैम्पे को एक प्राईवेट अस्पताल की एम्बुलेंस में ले जाया जा रहा था, तब उन्होंने उसमें मौजूद अपनी पार्टनर पौला हैनिनन से कहा था कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तो इस लापरवाही ने ले ली लैम्पे की जान

ऑक्सीजन सिलेंडर - फोटो : ANI
लैम्पे को जिस एम्बुलेंस में ले जाया जा रहा था, उसमें ऑक्सीजन सिलेंडर ही नहीं था। पौला को सांस की तकलीफ बताने के बाद लैम्पे बेहोश हो गए और माना जा रहा है कि एसएमएस अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही वे दम तोड़ चुके थे।

लैम्पे की पार्टनर के अनुसार वे भारत को काफी पसंद करते थे और उन्हें आध्यात्मिकता भारत खींच लाई थी। वे जयपुर घूमने से पहले पुष्कर भी गए थे। जयपुर घूमने के बाद उनका श्रीलंका जाने का कार्यक्रम था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें