फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर की अपरा कुच्छल जाएंगी नेपाल

Sun, 18 Jun 2017 03:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अपरा कुच्छल
विज्ञापन
जयपुर की सोशल एंटरप्रिन्योर, अपरा कुच्छल नेपाल में होने वाली '2017 इंटरनेशनल एलुमनाई कम्पोनेंट' में शामिल होने जा रही है। इस सेमीनार में दक्षिण व मध्य एशिया के दो देशों के कुल 11 प्रतिभागी शामिल होंगे। गौरतलब है कि कुच्छल ने हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित ग्लोबल एम्बेसडर्स प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन


'2017 इंटरनेशनल एलुमनाई कम्पोनेंट' को प्रतिभागियों बिजनेसवुमन व लीडर्स की आवश्यकताओं के अनुसार तैयार किया गया है और इसमें नेटवर्किंग इवेंट्स, साइट विजिट, लीडरशिप डिस्कशस व अन्य विषय-विशेष पर व्यावसायिक प्रशिक्षण शामिल होंगे।

प्रसिद्ध अमेरिकी बैले डांसर, लॉरेन एंडरसन और द पैरेडिज्म फोरम जीएमबीएच के प्रेसीडेंट व सीईओ, एलेनोर ताबी हॉलेर-जॉर्डन इस सेमीनार का संचालन करेंगे। यह आयोजन काठमांडू स्थित अमेरिकी दूतावास के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ नेटवर्किंग का अवसर भी प्रदान करेगा।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम को लेकर कुच्छल ने कहा कि यह बेहद संतोषजनक है कि मुझे अधिक से अधिक इंटरनेशनल मेंटरशिप प्रोग्राम्स में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इस तरह के वुमन मेंटरशिप प्रोग्राम दुनिया भर की महिलाओं से मिलने, समझने, जुड़ने और सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। इन प्रोग्राम के दौरान सीखे अनुभवों को मैं जयपुर और देश की अन्य युवा महिलाओं के साथ साझा करने का इरादा रखती हूं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें