फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू व्हेल गेम में फंसा पूर्व सैनिक, टास्क मिली तो अपने अंग को किया काटने का प्रयास

Wed, 01 Nov 2017 04:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ब्लू व्हेल गेम में मिले टास्क को करने के प्रयास में घायल हुआ भारमल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बच्चों को अपने जाल में फंसाने के चलते दुनिया में आतंक का पर्याय बन चुके ब्लू व्हेल गेम ने इस बार एक पूर्व सैनिक को फंसा लिया। पूर्व सैनिक ने गेम में मिली टास्क को पूरा करने के लिए अपना प्राइवेट पार्ट काटने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते घरवालों को इसकी जानकारी हो गई जिससे पूर्व सैनिक की जान बच गई। अभी घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



जोधपुर जिले के पुलिस थाना भोपालगढ़ के आरटीयां कलां ग्राम पंचायत निवासी पूर्व सैनिक ने ब्लू व्हेल गेम में फंसकर मंगलवार को अपनी जान तक की परवाह नहीं की। गनीमत ये रही कि पीड़ित के परिजनों ने उसे देख लिया और समय रहते जान बचाकर उसे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपालगढ़ भर्ती करवाया गया जहां पूर्व सैनिक का  डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया।
विज्ञापन

परिजनों को थी गड़बड़ की आशंका

ब्लू व्हेल गेम - फोटो : सांकेतिक चित्र
परिजनों का कहना है कि 42 वर्षीय भारमल जाट कुछ दिनों से मोबाइल में खतरनाक गेम ब्लू व्हेल गेम खेलने लगा। गेम के लिए उसे अपने प्राइवेट पार्ट को काटने का टास्क मिला। भारमल ने टास्क मिलने के बाद बाथरूम में जाकर अपना प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश की, इतने में ही भारमल के परिजनों ने स्थिति को भांप लिया और उसे तुरंत अस्पताल लेकर आ गए।

इधर, चिकित्सकों ने भी आश्चर्य जाहिर किया कि कोई इन उम्र का व्यक्ति ब्लू व्हेल गेम के कारण अपना नियंत्रण खो कर अपनी जान का जोखिम उठा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें