फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकर:आमने-सामने भिड़े ट्रक और स्कूल बस, 2 की मौत

Sun, 18 Jun 2017 04:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के सीकर जिले में रविवार का दिन हादसों से भरा रहा, जहां दो अलग-अलग हादसों में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई तो वहीं एक सड़क हादसे में 2 लोग अपनी जान गवां बैठे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीकर के फतेहपुर इलाके के हरदयालपुर में नेशनल हाइवे संख्या-52 पर रविवार सुबह एक स्कूल बस और ट्रक में हुई आमने सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दोनों ही शख्स आपस में टकराए वाहनों के चालक थे। 

रविवार को हुए हादसों के बाद राजकीय धानुका अस्पताल की मोर्चरी पांच शवों से अट गई। सदर थाना पुलिस के मुताबिक फतेहपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और स्कूल बस की टक्कर हो गई जहां हादसे में ट्रक चालक महेश और बस चालक इदरीस की मौत हो गई और खलासी सलीम घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के शिकार लोगो को राजकीय धानुका अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद अस्पताल और मौके पर लोगो की भीड़ लग गईं। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें