फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर: नियमित करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Wed, 14 Jun 2017 02:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नियमतिकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनों का दो दिवसीय धरना बुधवार से यहां अलवर जिला कलेक्ट्रेट स्थित महल चौक में शुरु हुआ। 
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास संस्थान संयुक्त कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर आयोजित इस धरने में सैकड़ों लोग शामिल है। मुख्य मांग राज्य सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित करने की है। अलवर जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी समेत कांग्रेस के कई नेता भी इस धरने में शामिल हुए। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष लतेश शर्मा ने बताया कि पूर्व में रैली निकालकर जिला कलेक्टर को मांगों की जानकारी दे दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस वजह से यह धरना दिया जा  रहा है। इस दो दिवसीय धरने के बाद भी मांगें नहीं मानी तो जुलाई में काम का बहिष्कार आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें