फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, केंद्रो पर लगे ताले

Mon, 18 Sep 2017 03:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अलवर में प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और जैसलमेर में एक केंद्र पर जड़ा ताला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विभिन्न मांगो को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज कई जिला मुख्यालयों पर पड़ाव डाला। इस के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लग गए हैं। 
विज्ञापन


अलवर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन पड़ाव डालने की घोषणा की। इसके चलते जिले भर से हजारों महिलाएं शहीद स्मारक पहुंची। यहां पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रैली नहीं निकालने के लिए पाबंद किया।  इस पर आक्रोशित महिलाओं ने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया।

जाम से नंगली सर्कल से मनी का बड़ तक यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में प्रशासन की समझाइश के बाद सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचे एडीएम सिटी महेंद्र मीणा को ज्ञापन सौंपा और गिरफ्तारियां दी। 
विज्ञापन


एडीएम सिटी महेंद्र मीणा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों से संबंधित ज्ञापन लिया जा चुका है जिसे मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाएगा जिसके बाद सरकार इन मांगों पर विचार करेगी। 
 
विज्ञापन

जैसलमेर में 738 केंद्रो पर लगे ताले

सड़क पर आंगननबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर में स्थाईकरण सहित लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं की हड़ताल के चलते आज समूचे जिले में 738 केन्दों पर ताला लगा हुआ है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल के चलते पिछले 18 दिनों से जिले भर के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है वहीं आमजन की मिलने वाली सुविधाएं भी ठप्प हो चुकी है। 

ये हैं मांगे

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार से महिलाकर्मियों को नियमित राज्य कर्मचारी बनाने
15 हजार रुपए मासिक मानदेय देने
महिला पर्यवेक्षक के रिक्त पद 50 प्रतिशत कोटे के तहत कार्यकर्ताओं से भरे जाने
एएनएन भर्ती से 25 प्रतिशत पद आरक्षित किए जाने
आशाओं के आशा सुपरवाईजर व आशा समन्वयक बनाया जाए
साथिन के प्रचेयता के पद भरे जाए
मृतक व मानदेय सेवा मुक्त महिलाकर्मी को बीमा राशि का भुगतान किया जाए
ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन अवकाश दिया जाए
100 करोड़ के कल्याण कोष को बहाल करने के साथ ही आंगनवाडी महिला कर्मियों का सेवा अभिलेख तैयार किए जाने की मांग की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें