फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू व्हेल नहीं अब लूडो का क्रेज बोलेगा सिर चढ़ कर, पहली बार होगा ओपन टूर्नामेंट

Fri, 08 Sep 2017 11:27 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
एक तरफ जहां ब्लू व्हेल जैसे मोबाइल गेम्स लोगों की जान ले रहे हैं, वहीं 90 के दशक का फेमस गेम 'लूडो' मोबाइल पर खूब खेला जा रहा है जिसको लेकर हर तबके के लोगों में एक अनोखी ही दीवानगी देखी जा सकती है। लूडो के मोबाइल पर आ जाने से लोग हर गली हर नुक्कड़ हर चौराहे पर कहीं भी और कभी इस गेम को एक जगह इक्ट्ठा होकर खेलने लग जाते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लूडो गेम के लिए राजस्थान में कोई टूर्नामेंट आयोजित कराए जाने का अपने आप में ये पहला मामला है। लोगों की लूडो के प्रति ऐसी ही दीवानगी को देखते हुए राजस्थान के झुंझुनूं जिले के रहने वाले कुछ युवा लूडो का कॉम्पिटिशन आयोजित कराने जा रहे हैं। इस कॉम्पिटिशन में उतरने के लिए बकायदा लोगों से एंट्री फीस भी ली जाएगी और इस कॉम्पिटिशन को जीतने वाले को 10 हजार रुपए का नकद ईनाम भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन

लोगो के क्रेज को देखते हुए मिली प्रेरणा

डेमो इमेज
प्रतियोगिता के आयोजक राकेश ने बताया कि उन्होनें और उनके कुछ अन्य साथी मिलकर आगामी 10 सितंबर को ये टूर्नामेंट आॅर्गनाइज कराने जा रहे हैं, जिसके लिए टूर्नामेंट वाले दिन ही हाथों हाथ रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। टूर्नामेंट के लिए एंट्री फीस के रूप में खिलाड़ियों से 199 रुपए लिए जाएंगे वहीं इस प्रतियोगिता में दो घंटे के भीतर करीब 9 राउंड्स तक ये खेल मोबाइल पर खिलाया जाएगा।

प्रतियोगिता का आयोजन नॉक आउट आधार पर होगा जिसमें एक बार में दो प्लेयर्स एक-दूसरे से भिड़ेंगे। जीतने वाला प्लेयर अगले राउंड के लिए क्वालिफाई करेगा, जबकि हारने वाला बाहर हो जाएगा। टूर्नामेंट जीतने वाले प्रथम विजेता को 10 हजार रुपए नकद राशि के रुप में सौंपी जाएगी वहीं दूसरे और तीसरे विजेता को क्रमश:1100 व 500 रुपए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें