फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशवासियों को मिलेगा ए2 मिल्क, कपंनी ने प्रोडक्शन किया शुरु

Tue, 06 Jun 2017 03:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
milk
विज्ञापन
ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-कोटा के दौरान हुए एमओयू धरातल पर आने लगे हैं। इस आयोजन के दौरान ए2 मिल्क का उत्पादन करने वाली कंपनी ओलिटा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 40 करोड़ का एमओयू सरकार के साथ किया गया था। कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने सोमवार को सीकर के अजीतपुरा ग्राम में इस कंपनी के पहले प्रोजेक्ट अमलान ए2 मिल्क का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने बताया कि नवंबर, 2016 में आयोजित ग्राम आयोजन के दौरान 4400 करोड़ रुपये के 38 एमओयू और ग्राम कोटा में 1100 करोड़ के 22 एमओयू  किए गए थे। दोनों ग्राम आयोजन के दौरान हुए एमओयू को धरातल पर लाने के लिए प्रत्येक एमओयू के क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

 सैनी ने बताया कि कोटा में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के दौरान ओलिटा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड ने 40 करोड़ रुपये का एमओयू किया था। इस कंपनी ने सीकर के अजीतपुरा में अपने नए दूध ब्रांड अमलान ए2 की शुरुआत की है। इस प्रोजेक्ट के तहत लगभग 40 करोड़ रुपये का निवेश कंपनी द्वारा किया जाएगा। इसके तहत अभी तक लगभग 8 करोड़ रुपए का निवेश ओलिटिया डेयरी फार्म और ब्रीड डेवलपमेंट एवं रिसर्च को स्थापित करने में हो चुका है।
विज्ञापन


ओलिटा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ धर्मपाल ने बताया कि इस वेंचर का उद्देश्य भारत की देसी नस्ल की गायों का नस्ल सुधार करके लोगों को स्वास्थवर्धक ए2 दूध उपलब्ध कराना है।
 
कृषि मंत्री ने बताया कि जर्सी एवं एच.एफ.गायों के दूध में केसोमॉर्फीन नामक रसायन होता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसकी तुलना में देशी नस्ल की गायों के दूध की गुणवत्ता अच्छी होती है और वह स्वास्थ्यवद्र्धक होता है। उन्होंने कहा कि ओलिटा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की पहल सराहनीय है, जिससे न केवल का देशी गौ नस्ल का संरक्षण और संवद्र्धन होगा बल्कि लोगों को स्वास्थ्यवर्धक  ए2 दूध उपलब्ध हो सकेगा। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें