फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन का बर्थ डे कल, 75 फुट का केक कटेगा और सब में बंटेगा

Tue, 10 Oct 2017 03:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फैले बिग बी के फैन्स उनका 75 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। हर जगह अलग-अलग तरह के आयोजन होंगे। इसमें एक आयोजन ऐसा भी होगा, जहां 75 साल के अमिताभ के लिए 75 फुट का केक काटा जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल सदी के महानायक कहे जाने जाने वाले अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को हुआ था। हर साल उनके जन्मदिन पर अमिताभ के फैन्स कुछ न कुछ अनोखा करते हैं। ऐसा ही एक अनोखा आयोजन गुलाबी नगर जयपुर में होगा। जयपुर में कल अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनके साल के बराबर का केक काटा जाएगा। चूंकि अमिताभ 75 साल के हो जाएंगे तो इस मौके पर 75 फुट का केक काटा जाएगा। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा।

 
विज्ञापन

जो आएगा बिग बी बनकर पाएगा ईनाम

Amitabh bachchan
उदयपुर में यह कार्यक्रम एम स्क्वायर प्रोडक्शन के तले होगा। प्रोडक्शन के मुकेश माधवानी ने बताया सेलिब्रेशन दो स्तर पर होगा। एक केक बच्चन साहब के घर भी भेजा जाएगा। वहीं कार्यक्रम में आने वाले लोग अगर अमिताभ बच्चन के गेटअप में आते हैं तो उन्हें पुरस्कार भी दिया जाएगा।

गौरतलब है कि 'सात हिन्दुस्तानी' फिल्म से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले अमिताभ बच्चन ने जहां फिल्मों में इतिहास रच दिया, वहीं कौन बनेगा करोड़पति जैसे टीवी शो से टीवी शो की दुनिया को बदल कर रख लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें