फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन के फीडबैक के बाद शाह ने कहा चार महीने में 'अजेय' बन जाएगी BJP

Sat, 22 Jul 2017 05:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अमित शाह
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि चार महीने में भाजपा अजेय संगठन बन जाएगा। इसके बाद अगले 25 साल तक ऐसी कोई पार्टी नहीं होगी, जो इसे हरा नहीं सके। 
विज्ञापन


राजस्थान प्रवास के दौरान सत्ता और संगठन की समीक्षा के बाद अमित शाह आज जयपुर में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि राजस्थान संगठन को और मजबूत बनाने के लिए मंडल, जिला इकाई, मोर्चा सभी को दुरस्त करने के लिए चिंतन हुआ है। उन्होंने कहा कि संगठन में अभी भी अच्छा काम चल रहा है। अब बूथ लेवल पर भाजपा को मजबूत करने का प्रयास कर रहे है। इसके लिए चार लाख विस्तारकों को बूथ लेवल तक पहुंचने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे भाजपा अगले 25 साल तक अजेय की स्थिति में आ जाएगी। 

शाह ने वसुंधरा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राजस्थान में बहुत अच्छा काम हो रहा है। केंद्र में मोदी और राजस्थान में वसुंधरा सरकार मिलकर जनहित में काम कर रही है। शाह ने दावा किया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने राजस्थान को मिल रही केंद्रीय सहायता और अनुदान में बढ़ोतरी की है। उन्होंने आंकड़ों के आधार पर बताया कि विभिन्न तरह के अनुदान-सहायता में दो से तीन गुणा तक बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टाल गए सीएम को चुनौती देने वाले तिवाड़ी का मुद्दा

अमित शाह और वसुंधरा राजे
राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सीधी चुनौती देने वाले भाजपा के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी के मामले में पूछे सवाल को अमित शाह टाल गए। 

उन्होंने कहा कि, दीनदयाल के नाम पर कुछ भी हो, चल जाएंगा। दीनदयाल वाहिनी नामक संगठन के प्रमुख वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी है और वे कई बार सीएम राजे भ्रष्टाचार, सरकारी बंगले को हड़पने जैसे गंभीर आरोप लगा चुके है। उन्होंने सरकार के कई मंत्रियों पर भी निशाना साधा। बताया जा रहा है कि वे भाजपा मुख्यालय पर आयोजित बैठकों में भी शामिल नहीं हुए। 

शाह ने केंद्र सरकार की ओर से संचालित उज्जवला योजना, महिला सशक्तिकरण योजना समेत विभिन्न योजनाओं के तहत राजस्थान में हो रहे कामों की तारीफ की।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें