फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानाबदोशों पर बड़ी कार्रवाई,34 लोगों को लिया हिरासत में

Tue, 25 Jul 2017 02:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अलवर पुलिस की हिरासत में खानाबदोश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलवर पुलिस ने आज खानाबदोश परिवारों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अलवर के एनईबी थाना अंतर्गत अलवर-दिल्ली मार्ग स्थित झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले खानाबदोश परिवारों के 34 लोगों को पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में रहने के संदेह पर हिरासत में लिया है। जिनके आधार कार्ड जांच करने के बाद सभी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


कार्यवाही दौरान जालोर,छत्तीसगढ़ सहित अलवर के खानाबदोश परिवारों के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया वहीं पकड़े गए परिवारों में एक परिवार के परमानंद नामक व्यक्ति के एक 15 दिन के बेटे की मौत हो गई परिजनों का आरोप था की जब उसके बच्चे की मौत हुई उस वक़्त घर में एक भी पुरुष नहीं था और पुलिस ने ही आनन-फानन में बच्चे को परिजनों द्वारा अलसुबह दफना दिया। 

मृतक शिशु के पिता परमानंद ने कहा की हमारे पास सभी पहचान के दस्तावेज होने के बावजूद पुलिस ने उन पर  कार्यवाही की है जिससे उसके बच्चे की भी मौत हो गई। वहीं एनईबी थाने के सब इंस्पेक्टर सुरेंदर सिंह ने बताया की पुलिस अधीक्षक आदेश पर यह कार्यवाही की गई थी वहीं बच्चे की मौत उन्हें जानकारी नहीं है। बच्चे की मौत की सूचना एनइबी थाना अधिकारी के पास आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें