फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस आधुनिक एप से खुंखार अपराधियों को पकड़ेगी पुलिस

Sat, 27 May 2017 05:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
एप लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान अलवर पुलिस के अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलवर पुलिस ने पायलेट प्रोजेक्ट के तहत अपराधियों को पकड़ने के लिए अभेद एप प्रणाली की शनिवार से पहल की है। इस एप की मदद से पुलिस को अपराधियों की पहचान करने में मदद मिलेगी।अभेद एप के माध्यम से अपराधियों का चेहरा,अंगूठा निशान,आवाज के नमूने के मिलान से उसकी पहचान आसान होगी। 
विज्ञापन


देश में अपराधियों को पकड़ने के मामले में देश में इस तरह का पहला एप जारी करने का दावा करते हुए अलवर एसपी ने कहा कि आगे चलकर इसे राज्य व देश में भी अपनाया जाएगा। एप को लॉन्च करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमन्त जैन ने कहा कि तकनीकी युग में अपराधियों को पकड़ने में इस एप से बड़ी सफलताएं मिलने की उम्मीद है ये एप समय की आवश्यकता है और निश्चित तौर पर पुलिस को ऐसे अपराधियो को पकड़ने में काफी सहायता मिलेगी जो वारदात करने के बाद होशियारी से सबूत मिटा देते है।

इस एप को काम में लेने के लिए Android मोबाइल का होना जरूरी है जिसे वेब के माध्यम से थाना स्तर के अधिकारी Google Play से इसको अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकता है। जांच अधिकारी अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से ओटीपी द्वारा एप में लॉग इन करके इसका उपयोग कर सकेंगे। इसमें अपराधियों की फोटो फिंगरप्रिंट आवाज वह क्रिमिनल रिकॉर्ड की एंट्री की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें