फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पैडमैन' से प्रभावित है राजस्थान का बजट, जानिए कैसे...

Mon, 12 Feb 2018 04:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
padman
विज्ञापन
राजस्थान सरकार की ओर से आज पेश किए गए बजट में अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' की भी झलक देखने को मिली। बजट में सेनेटरी पैड्स उपलब्ध करवाने की योजना सामने लाई गई है।
विज्ञापन


दरअसल राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से जो घोषणाएं की गई हैं, उनमें 15 से 45 की ग्रामीण महिलाओं व बालिकाओं में Menstrual Hygiene Scheme शुरू करने की घोषणा की गई है। इसके तहत स्टेक होल्डर सेनेटाइजेशन के साथ सेनेटरी पैड्स का वितरण किया जाएगा।

इस योजना के तहत स्कूलों, कॉलेजों, आंगनबाड़ी केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, अन्नपूर्णा  केंद्र के माध्यम से सेनेटरी पैड्स उपलब्ध करवाए जाएंगे। योजना के लिए शुरुआती तौर  पर 76 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाइल्ड केयर लीव मिलेगी दो साल की

प्रतीकात्मक तस्वीर
राजस्थान के इस बजट में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महिला कर्मचारियों को तोहफा दिया है।  महिला कर्मचारियों की लंबे समय से चाइल्ड केयर लीव दिए जाने की मांग को माना गया है।

महिला कर्मचारियों को पूरी सेवा अवधि में 18 साल से कम आयु के बच्चों की देखभाल के लिए अधिकतम दो साल की चाइल्ड केयर लीव का प्रावधान किए जाने की घोषणा भी की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें