फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक गहलोत बोले, गुजरात में मोदी लहर नहीं, ध्रुवीकरण की लहर

Thu, 27 Apr 2017 05:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट पर अशोक गहलोत का स्वागत करने के लिए जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और गुजरात प्रभारी बनने के बाद जयपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गुजरात में मोदी लहर से ज्यादा ध्रुवीकरण की लहर है, जिसका जवाब देने के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन


गुजरात से जयपुर आए गहलोत का यहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में उन्हें माला पहनाने की होड़ सी मच गई। इसी दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा कि चुनाव चाहे कहीं का भी हो, किसी को ओवरकॉन्फिडेंट नहीं होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी की ओर से गुजरात चुनाव के मद्देनजर प्रभारी बनाए जाने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस बेहतर करेगी।

पूर्व सीएम ने कहा है कि गुजरात चुनाव के साथ उनका फोकस राजस्थान पर भी रहेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस ने इस साल के अंत में प्रस्तावित गुजरात चुनावों को लेकर तैयारी प्रारंभ करते हुए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एआईसीसी का महासचिव बनाते हुए गुजरात प्रभारी के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले गहलोत पंजाब चुनाव में भी पार्टी प्रभारी थे। जहां कांग्रेस ने दस साल बाद सत्ता में वापसी की है। राजस्थान के दो बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत को गांधी परिवार का काफी नजदीकी माना जाता है। राजस्थान में गहलोत को ही कांग्रेस का फेस माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें