इसी अस्पताल में हुई थी तोड़फोड़
- फोटो : amar ujala
जयपुर में शुक्रवार शाम को एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ अजय बंसल के साथ हुई मारपीट के मामले में निजी अस्पतालों में कामकाज लगभग बंद है। वहीं जिस मृतक को लेकर चिकित्सक के साथ मारपीट हुई थी उसके समर्थन में जयपुर का बरकत नगर बाजार बंद हैं।
व्यापारियों ने शहर के एक मुख्य मार्ग को भी बंद करने की चेतावनी दी हैं। वहीं जयपुर शहर के निजी चिकित्सालयों के चिकित्सकों ने पुलिस प्रशासन को शनिवार दोपहर दो बजे तक आरोपियों को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया है। वहीं निजी चिकित्सालय के चिकित्सक जयपुर के जे एम सभागार में जुटेंगे और आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। इसमें जयपुर मेडिकल ऐसोसिएशन, प्राईवेट हॉस्पिटल सोसायटी, प्राईवेट नर्सिंग होम व अस्पताल सोसायटी के चिकित्सक सम्मलित है।
वहीं पुलिस प्रशासन दोनों ही पक्षों से समझाइश का प्रयास कर रहा है। गौरतलब है कि शुक्रवार को बरकत नगर निवासी रतन सैनी की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों ने जहां अस्पताल में तोड़फोड़ की वहीं संचालक का भी सिर फोड़ दिया।