फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर गौ—तस्कर मौत मामला: एक और आरोपी गिरफ्तार, सैंकड़ों लोग गायब

Sat, 08 Apr 2017 02:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बहरोड़ गौ—रक्षक मामला।
विज्ञापन
अलवर के बहरोड़ में बीते शनिवार कथित गौ—तस्करों की पिटाई के बाद सोमवार को एक व्यक्ति पहलू खान की मौत हो गई थी। इस घटना की गूंज देश की संसद में भी दो दिन तक गूंजती रही। पुलिस ने घटना के लिए जिम्मेदार मानते हुए तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में शनिवार को एक और आरोपी की वीडियो फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बहरोड़ के रेवाली निवासी दयानंद को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन अभी भी पांच आरोपी फरार है। जबकि पकड़े गए तीन आरोपियों को शुक्रवार को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं घटना के बाद से बहरोड़ में सैंकड़ो लोग गायब है। पुलिस व पूछताछ के डर से घटना स्थल के आसपास की बहुत सी दुकानें पिछले करीब एक हफ्ते से बंद है व लोगों ने डर से घर छोड़ दिया है। वहीं अब पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। अब इस मामले की जांच क्षेत्र के डीएसपी को सौंप दी गई है।

 
इस मामले में राज्य सरकार ने अपनी रिपोर्ट केन्द्रीय गृह मंत्रालय को सौंप दी। वहीं बृहस्पतिवार को केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस मामले में लोकसभा में बयान दे चुके है। जबकि राज्यसभा में बयान वे सोमवार को देंगे। वहीं मानवाधिकार आयोग ने भी घटना पर स्वप्रसंज्ञान लिया है।  
विज्ञापन


राजनीति हुई तेज

कथित गौ—तस्करों की पिटाई में एक व्यक्ति की मौत के बाद देश का राजनीतिक माहौल गर्म है। शुक्रवार को शिवसेना से लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्च ने अलग—अलग प्रदर्शन किया। कही प्रदर्शन समर्थन में था तो कई विरोध में। वहीं कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अब मृतक पहलू खान के घर नूहं में भी पहुंचने लगे है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें