फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग-बिरंगी लाइटिंग से खिल उठा रेगिस्तान में बना ये म्यूजियम

Fri, 01 Sep 2017 03:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जैसलमेर का राजकीय संग्रहालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यहां ढोल-तबले ऐसे लगते हैं जैसे अभी बज उठेंगे। ये नजारा अब रेगिस्तान में बसे म्यूजियम का है। इस म्यूजियम को नये कलेवर में लाने के लिए यहां करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन


ये नया रूप है जैसलमेर के राजकीय संग्रहालय का, जो अब अपने नए स्वरूप के साथ खिलखिला रहा है। इस म्यूजियम में मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुसार जीर्णोद्धार और विकास कार्य पूरे कराए गए हैं। जिसके बाद यहां आने वाले टूरिस्ट में खासा उत्साह नजर आ रहा है। एलईडी लाइटिंग के बीच रखी पुरातत्व की वस्तुओं को देखकर लगता है कि म्यूजियम की तस्वीरों के साथ-साथ तकदीर भी बदल गई है।

गौरतलब है कि पिछले साल सितम्बर महीने में इस म्यूजियम को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद यहां अब नए कलेवर के साथ म्यूजियम को फिर से टूरिस्ट के लिए खोला गया है। ऐसे में यहां आने वाले टूरिस्ट में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, म्यूजियम में क्या दिख रहा

जैसलमेर का राजकीय संग्रहालय - फोटो : amar ujala
म्यूजियम में अब लकडी की वॉल, नई स्पॉट और एलईडी लाईट्स के साथ नई गैलेरी का निर्माण करवाया गया है। इन गैलेरी में राजस्थान के पारम्परिक संगीत और वाद्ययंत्रों को संग्रहित करके रखा गया है। साथ ही यहां जीवाष्म, खनिज, पाषाणकालीन हथियार, ताम्रपत्र, शिलालेख, सिक्के, लोककला सामग्री, काष्ठ, हस्तशिल्प कला एवं प्राचीन प्रतिमाओं का अनूठा संग्रहण किया गया है। किराडू की प्राचीन मूर्तियां व देवी-देवताओं की दुर्लभ कलात्मक मूर्तियां, राजस्थान की परंपरागत चित्रकला में ऊंट की छठा के विविध आयाम, कलात्मक वस्त्र आदि का भी अद्भुत संग्रहण सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें